एक गाँव में बाहर से आकर एक व्यक्ति रहने लगा उसने गाँव की एक लड़की के साथ शादी कर ली उसके दो बच्चे हुए ।
एक का नाम राजाराम और दूसरे का नाम सीताराम था दोनों बड़े हुए इसलिए जरूरत बढ़ी ।
माँग कर पेट भरना मुश्किल था और मेहनत वाला कोई काम तो वो नहीं करेगा दान दक्षिणा से ही काम चलायेगा ।
ऐसे में सरपंच का चुनाव एक साल बाद आने वाला था दोनों पुत्रों ने रोज एक दूसरे से लड़ना चालू किया और गाँव के लोगों को अपने पक्ष में करने लगे ।
पूरा गाँव दो भागों में बँट गया आधा राजाराम के पक्ष में और आधा सीताराम के पक्ष में ।
चुनाव में राजाराम जीत गया और सरपंच बन गया ।
दोनों का रहना एक ही घर में था । व्यक्ति की लॉटरी लग गयी ।पूरा घर और राजाराम सीताराम की बहुएँ खुश हो गयी, क्योंकि घी तो खीचड़ी में ही जानेवाला था। यानि फायदा दोनों को था ।
राजाराम ने 5 साल में भ्रष्टाचार करके काफी सम्पत्ति इकट्ठी कर ली ।
चुनाव नजदीक आते ही सीताराम ने राजाराम के भ्रष्टाचार को expose करना चालू कर दिया और गाँव वालो से कहने लगा कि मुझे सरपंच बना दे तो मैं राजाराम को जेल में डलवा दूँगा ।और ऐसा बोल कर वह खुद सरपंच चुनाव के लिये योग्य उम्मीवार बन गया ।
चुनाव आते ही ज्यादातर गाँव के लोग सीताराम के समर्थन में आ गये और चुनाव होते ही सीताराम पूर्ण बहुमत से चुनाव जीत गया ।
आज सीताराम सरपंच है और राजाराम की पत्नी उपसरपंच है
पूरा गाँव के लोग इसलिए खुश है क्योंकि राजाराम हार गया ।
न राजाराम जेल में गया, न सीताराम !
दोनों के पास अकूत सम्पत्ति है, पर फिर भी पूरा गाँव दोनों को अलग अलग समझता है और बारी बारी से उनको चुनता है ।
निष्कर्ष-
बस यही हाल है आज कोंग्रेस और बीजेपी की राजनीति का है, एक 2G-2G करता रहेगा दूसरा राफेल-राफेल ! आम जनता को तो इनके मीडिया का तमासा देखकर बारी-बारी से इन्ही को पक्ष विपक्ष में बिठाना है, अगर आपको राजाराम सीताराम का यह खेल समझ में आ गया हो तो राजनीति के कीड़े को खत्म कीजिये और इस सिस्टम को सुधारने पर ध्यान दीजिए
बस यही हाल है आज कोंग्रेस और बीजेपी की राजनीति का है, एक 2G-2G करता रहेगा दूसरा राफेल-राफेल ! आम जनता को तो इनके मीडिया का तमासा देखकर बारी-बारी से इन्ही को पक्ष विपक्ष में बिठाना है, अगर आपको राजाराम सीताराम का यह खेल समझ में आ गया हो तो राजनीति के कीड़े को खत्म कीजिये और इस सिस्टम को सुधारने पर ध्यान दीजिए
इस कहानी का कोंग्रेस बीजेपी से कोई सम्बन्ध नही है
#राजनीति


0 टिप्पणियाँ
अपने विचार हमारे साथ साझा करें Kishankumarjoshi.blogspot.com वेबसाइट (सेवा) सूचना उद्देश्यों के लिए है और राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक मोर्चे पर बेहतर विश्लेषण प्रदान करने के उद्देश्य से है।