Bank Account Freeze Economy by Kishan Kumar Joshi




दावे और वास्तविकता के बीच का फर्क समझना बहुत ज़रूरी है।
यह उसी फर्क की पहली झलक है।


दावा : “Digital India ने देश बदल दिया”

Bharatiya Janata Party और सरकार का दावा है कि उन्होंने भारत में सबसे बड़ा डिजिटल बदलाव किया।

  • UPI
  • Direct Benefit Transfer (DBT)
  • Jan Dhan + Aadhaar + Mobile (JAM)

आज गाँव का दुकानदार भी QR कोड से पेमेंट ले रहा है।
गैस सब्सिडी, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का पैसा सीधे खाते में आता है।
बिचौलियों की भूमिका कम हुई है।
UPI को दुनिया के सफल डिजिटल पेमेंट मॉडल के रूप में दिखाया जाता है।

सुनने में सब शानदार लगता है।

लेकिन…


वास्तविकता : सुविधा बढ़ी, सुरक्षा नहीं

हाँ, डिजिटल भुगतान बढ़ा है।
लेकिन क्या नकद अर्थव्यवस्था खत्म हुई? — नहीं।
क्या UPI आने से बड़े स्तर पर रोजगार पैदा हुए? — नहीं।
क्या छोटे दुकानदारों का जीवन आसान हुआ? — हमेशा नहीं।

बल्कि कई छोटे व्यापारियों पर GST compliance, transaction tracking और digital scrutiny का दबाव बढ़ गया।

सबसे बड़ी समस्या वह है जिसके बारे में टीवी डिबेट में कोई बात नहीं करता —

“Bank Account Freeze Economy”

आज भारत में लाखों लोग ऐसे हैं जिनके बैंक अकाउंट किसी cyber fraud chain में नाम आने पर freeze कर दिए जाते हैं।

कई मामलों में केवल ₹500, ₹2000 या ₹5000 की incoming payment आने पर पूरा अकाउंट freeze हो जाता है।
छोटे दुकानदार, मजदूर, ग्रामीण लोग यह कानूनी प्रक्रिया समझते तक नहीं।

  • बैंक स्पष्ट जवाब नहीं देते
  • पुलिस एक राज्य से दूसरे राज्य भेजती रहती है
  • Cyber cell FIR की कॉपी तक नहीं देती
  • महीनों तक पैसा फँसा रहता है
  • और पैसा वापस मिलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं

यह “isolated incident” नहीं है।
यह देशभर में तेजी से बढ़ती वास्तविक समस्या है।


आँकड़े क्या कहते हैं?

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अनुसार पिछले 5 वर्षों में लगभग 65.9 लाख cyber fraud complaints दर्ज हुईं और लोगों के लगभग ₹55,659 करोड़ डूबे।

सिर्फ 2025 में ही लगभग:

  • 24 लाख से अधिक cyber fraud complaints
  • लगभग ₹22,495 करोड़ का fraud रिपोर्ट हुआ

एक सर्वे के अनुसार भारत में हर 5 में से 1 UPI user किसी न किसी fraud का शिकार हुआ।
और उनमें से लगभग 51% लोगों ने शिकायत तक दर्ज नहीं कराई, क्योंकि उन्हें सिस्टम पर भरोसा नहीं था या प्रक्रिया समझ नहीं आई।

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार UPI fraud के मामले एक साल में लगभग दोगुने हुए।


सबसे बड़ा सवाल

जब सरकार इतनी तेजी से डिजिटल सिस्टम बना सकती है,
तो क्या उतनी ही तेजी से:

  • cyber investigation quality
  • legal safeguards
  • grievance redressal
  • bank accountability
  • citizen awareness

नहीं बनाई जानी चाहिए थी?

“Digital India” बहुत तेज बना,
लेकिन न्यायिक और प्रशासनिक सुरक्षा उसी गति से नहीं बढ़ी।


असली मार किस पर पड़ती है?

ना बड़े उद्योगपति पर।
ना करोड़ों के fraud करने वालों पर।

सबसे ज्यादा नुकसान होता है:

  • छोटे दुकानदारों को
  • मध्यम वर्ग को
  • मजदूरों को
  • ग्रामीण लोगों को
  • उन लोगों को जिन्हें कानून की भाषा नहीं आती

जिस देश में ₹5000 के लिए आदमी महीनों बैंक और थाने के चक्कर काटे,
वहाँ केवल QR code बढ़ जाना “विकास” नहीं कहलाता।


डिजिटल विकास तभी सफल होगा जब:

आम आदमी का अकाउंट बिना स्पष्ट जांच के freeze न हो
बैंक जवाबदेह हों, शिकायत का समाधान समयबद्ध हो

निर्दोष लोगों को अपराधी जैसा ट्रीट न किया जाए
cyber कानून आम आदमी की भाषा में समझाए जाएँ

वरना…

“Digital India” सिर्फ data और advertisement में चमकेगा,
ज़मीन पर आम आदमी डर के साथ जीता रहेगा।

- किशन कुमार जोशी

#DigitalIndia #UPI #CyberFraud #BankFreeze #MiddleClass #GroundReality #DigitalPayment #India #CyberCrime #RealityCheck

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ